Rajasthan Education Department Vacancies 2022 । Rajasthan Education Department Recruitment 2022, Rajasthan Vacant Post in Education Department: राजस्थान माध्यमिक एवं प्रारम्भिक स्कूल शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को लेकर स्थिति स्पष्ट है की सरकार विद्या संबल योजना के तहत 93 हजार रिक्त पदों को भरने जा रही है राजस्थान शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां प्रकियाधीन है जिसमें सबसे बड़ी भर्ती तृतीय श्रेणी शिक्षको की होने जा रही है इन पदों को REET 2022 के माध्यम से भरने की तैयारियां चल रही है
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भर्तियो को समयबद्व कलेण्डर, प्रतिवर्ष भर्ती, समय पर परीक्षा, समयबद्व परिणाम, दस्तावेज सत्यापन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया के विस्तृत दिशा निर्देश एवं समय सीमा जारी कर दिया गया है। जिसमें मुख्य बिंदु निम्न है। दिशा निर्देश PDF आप निचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्रतिवर्ष 31 मई से पूर्व रिक्त पदों पर भेजनी होंगी अभ्यर्थना ।
- बोर्ड या आयोग को 15 जुलाई से 31 अगस्त के बीच जारी करनी होंगी विज्ञप्ति ।
- 30 सितम्बर से पूर्व जारी करना होंगा वर्षभर होने वाली परीक्षाओ का कलेण्डर परिणाम, नियुक्ति एवं भर्तियो से जुड़े अन्य विस्तृत नियम को समझने के लिए इस लिंक पर जाए।
Vacant Post in Education Department Rajasthan:
Rajasthan Education Department में REET भर्ती के अलावा अन्य पदों पर जैसे प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, स्कूल व्याख्याता, शिक्षक ग्रेड 2 , शारीरिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष के कितने पद रिक्त है
शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती न होकर प्रमोशन के आधार पर रिक्त पदों को भरा जाता है जहाँ प्रधानाध्यापक एवं स्कूल व्याख्याता के पदों को प्रमोशन देकर उक्त पद पर चयन किया जाता है।
प्रा. शिक्षा में रिक्त पदों की संख्या:-
● प्रा. शिक्षा में तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल 1 के कुल 122568 पद स्वीकृत है। जिसमें से 18994 पद रिक्त है।
माध्यमिक शिक्षा में रिक्त पदों की संख्या:-
शिक्षा विभाग पाठ्यक्रम पूरा करवाए बिना तथा विषय अध्यापकों की कमी के बीच परीक्षा करवाने की तैयारी कर रहा है। यहां तक कि जिला समान परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षा 8 से 20 दिसंबर तक होगी। विभाग ने परीक्षा तिथि तो घोषित कर दी है लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक लाख से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। प्रदेश भर की माध्यमिक शिक्षा के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों के चलते शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पढ़ाई व्यवस्था पटरी से नहीं उतरे, इसके लिए विद्या संबल योजना लाई गई लेकिन यह भी नियमों की स्पष्टता के अभाव में अटक गई ।
पद नाम | स्वीकृत | कार्यरत | रिक्त |
प्रधानाचार्य | 15376 | 8449 | 6927 |
उप प्रधानाचार्य | 12421 | 2276 | 10145 |
व्याख्याता | 53381 | 41119 | 12762 |
वरिष्ठ अध्यापक | 75199 | 58488 | 16711 |
अध्यापक | 89207 | 72184 | 17023 |
शारीरिक शिक्षक | 14560 | 12335 | 2225 |
वरिष्ठ सहायक | 5646 | 4337 | 1309 |
अति प्रशा. अ. | 1419 | 229 | 1190 |
सहा प्रशा. अ. | 3689 | 1801 | 1888 |
लाइब्रेरियन | 4290 | 2334 | 1956 |
कंप्युटर अनुदेशक | 9862 | 0 | 9862 |
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी | 25879 | 6651 | 19228 |
प्रयोग शाला सहायक | 4160 | 3267 | 893 |
प्रयोग शाला परी. | 1470 | 291 | 1179 |
Total | 316559 | 213761 | 103428 |
उक्त डाटा मिडिय रिपोर्ट से लिए गए है –
नॉन टीचिंग रिक्त पदों का विवरण:
● प्रयोगशाला सहायक ग्रेड 3- प्रयोगशाला सहायक ग्रेड 3 के वर्तमान में 4160 स्वीकृत पदों में से 893 पद रिक्त चल रहे है करीब 700 पदों पर भर्ती का अनुमाम है।
● पुस्कालयाध्यक्ष ग्रेड 3– पुस्कालयाध्यक्ष ग्रेड 3 के माध्यमिक शिक्षा में स्वीकृत 4290 पदों में से 1956 पद रिक्त है पुस्कालयाध्यक्ष के पदों पर अब पद्दोन्ति के रास्ते खुलने से भर्ती होने के सम्भावना है वहीं वर्तमान में 700 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
● शारीरिक शिक्षक ग्रेड 3- PTI ग्रेड 3 के माध्यमिक शिक्षा में 852 पद रिक्त है इसमें प्रारम्भिक शिक्षा में भी रिक्त पदों को शामिल करने पर करीब 2 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की सम्भावना है। वहीं यदि PTI ग्रेड 2 के रिक्त पदों पर पद्दोन्ति के चलते ग्रेड 3 के रिक्त पदों की संख्या और बढ़ जाएगी क्योकि 1 हजार से अधिक पद ग्रेड 2 के रिक्त चल रहे है।
आपके जिले में किस पदनाम के कितने पद खाली एवं किस स्कूल में खाली है को देखने के लिए इस लिंक पर जाए। clickhere
Rajasthan Education Department Vacancies 2022 FAQ’s:
राजस्थान में वर्तमान मे शिक्षा विभाग में लगभग 1 लाख से अधिक पर रिक्त है
राजस्थान शिक्षा विभाग में किस भर्ती के कितने पद खाली है इसकी लिस्ट ऊपर दे रखी है