NVS Class 6 Admission 2023 | Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023 application Form: नवोदय विद्यालय समिति, (Navodaya Vidyalaya Samiti, NVS) ने कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा 2023 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जो भी विद्यार्थी कक्षा 6 में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, JNVST 2023 (Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test) के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2023 है। अन्य जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2009 से पहले और 30 अप्रैल 2013 के बाद (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं) नहीं होना चाहिए। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 6वीं कक्षा में दाखिले के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए आप जवाहर नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करते रहे।
NVS Class 6 Admission 2023 Exam Date:
नवोदय विद्यालय समिति, (Navodaya Vidyalaya Samiti, NVS) शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 (JNVST for Class 6 Admission) 29 अप्रैल 2023 को आयोजित करेगा । बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन ऑफ़लाइन किया जाएगा । परीक्षा सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिए समिति की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक़ करे।
NVS Class 6 Admission 2023 Exam Pattern:
- परीक्षा 100 अंकों की होगी
- प्रश्न पत्र में कुल 80 सवाल होंगे।
- सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
- प्रश्न पत्र में तीन सेक्शंस में होगा
- मेंटल एबिलिटी
- एरिथमेटिक टेस्ट
- लैंग्वेज टेस्ट
Type Of Test | No. Of Questions | Marks | Duration |
Mental ability Test | 40 | 50 | 60 Minutes |
Arithmetic Test | 20 | 25 | 30 Minutes |
Language Test | 20 | 25 | 30 Minutes |
Total | 80 | 100 | 2 Hours |
How to Apply for JNVST Class 6 Admission 2023:
जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को 31 जनवरी 2023 से पूर्व आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया को फ़ॉलो करे।:-
- सबसे पहले नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाए ।
- होम पेज पर उपलब्ध JNVST 2023 कक्षा 6 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।