Navodaya Exam Date 2021 । Jawahar Navodaya Vidyalaya 6th Class Entrance Exam Date and Admit Card 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2021 की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा इस परीक्षा का आयोजन दिनांक 11 अगस्त 2021 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा के लिए 10 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थीं जो कोरोना प्रकोप के चलते परीक्षा का आयोजन सम्भव नही हो पाया था।
JNVST केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। JNVST 2021 के लिए 24,17,009 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। यह परीक्षा 47329 पदों के लिए आयोजित की जा रही है जिसके लिए 11182 सेंटर निर्धारित किये गए हैं।शिक्षा मंत्रालय ने JNVST परीक्षा की तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि चयन परीक्षा सभी COVID-19 सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
शिक्षा मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा: “जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2021, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2021-22 के लिए कक्षा-छठी में प्रवेश के लिए छात्रों के चयन के लिए 11 तारीख को आयोजित किया जाएगा। अगस्त, 2021 सभी सुरक्षा सावधानियों/कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए।”
Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6th Exam Pattern
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के लिए दो घंटे की समय अवधि निर्धारित है और इसमें कुल 100 अंकों के 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के तीन खंड होते हैं।
● मानसिक क्षमता,
● अंकगणित परीक्षण
● भाषा परीक्षण
Name of the subjects | Number Of Questions | Total Marks | Duration of Exam |
Mental ability Test | 40 | 50 | 60 Minutes |
Arithmetic Test | 20 | 25 | 30 Minutes |
Language Test | 20 | 25 | 30 Minutes |
Total | 80 | 100 | 2 Hours |
JNVST ENTRANCE EXAM 2021 ADMIT CARD
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व जारी कर दिये जायेंगे। जिसे आप JNV की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे । इसके अलावा एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड करने का लिंक हम आपको नीचे उपलब्ध करवा देंगे । आवेदन कर चुके अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नम्बर ओर पासवर्ड को डालकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आप समय-समय पर विभाग की वेबसाइट विजिट करते रहें।
How to Download JNV Class 6 Admit Card :
● सबसे पहले आपको आधिकारिक वेब पोर्टल www.navodaya.gov.in पर जाना होगा।
● यहाँ आपको Admit Card का लिंक मिलेगा। इस पर क्लीक करें।
● अगला पृष्ट खुलेगा यहाँ पूछी गई जानकारी दर्ज करें
● इसके बाद SUBMIT बटन पर टैप करें।
● सभी विवरण जांचें।
● डाउनलोड करें और सहेजें
Important Links
JNVST CLASS 6 ENTRANCE EXAM DATE | 11 August 2021 |
JNVST CLASS 6 ENTRANCE EXAM ADMIT CARD | clickhere |
JNVST CLASS 6 ENTRANCE EXAM 2021 RESULT | Link Available After Entrance Exam |
Join Our Telegram | Clickhere |